आदर्श थाने की बेदर्द पुलिस,घटना चोरी की बात, सीनाजोरी की !

Updated at : 22 Apr 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श थाने की बेदर्द पुलिस,घटना चोरी की बात, सीनाजोरी की !

एसपी के दोस्ताना व्यवहार के निर्देश की थानाध्यक्ष को परवाह नहीं हरनौत : आदर्श थाने की बेदर्द पुलिस के क्या कहने. मामला स्थानीय थाने से जुड़ा है. क्षेत्र के शिक्षक कॉलनी में बुधवार की देर रात्रि चोरी की एक भीषण घटना घटी. बदमाशों ने कॉलोनी निवासी प्रो.शंभु कुमार के घरों के तीन ताले तोड़ कर […]

विज्ञापन

एसपी के दोस्ताना व्यवहार के निर्देश की थानाध्यक्ष को परवाह नहीं

हरनौत : आदर्श थाने की बेदर्द पुलिस के क्या कहने. मामला स्थानीय थाने से जुड़ा है. क्षेत्र के शिक्षक कॉलनी में बुधवार की देर रात्रि चोरी की एक भीषण घटना घटी.
बदमाशों ने कॉलोनी निवासी प्रो.शंभु कुमार के घरों के तीन ताले तोड़ कर 16 हजार नकद सहित तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.घटना की लिखित शिकायत भी पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तौर पर की. शिकायत पर अमल की तो दूर की बात मौका-ए-वारदात पर पुलिस गयी ही नहीं.
आदर्श थाने के थानाध्यक्ष सिंधु शेखर सिंह ने इस तरह की किसी भी घटना से साफ इनकार कर दिया. घटना थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर घटी है.अभी एक माह पूर्व इसी आदर्श थाने में एसपी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया था.जिसमें एसपी ने कई तरह के विशेष दिशा- निर्देश थानाध्यक्ष को दिये थे.
खुले मंच से एसपी ने कहा था कि पुलिस का व्यवहार दोस्ताना हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन