लहेड़ी में घर से लाखों की चोरी

Updated at : 19 Apr 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
लहेड़ी में घर से लाखों की चोरी

बिहारशरीफ : शहर के शिवपुरी मोहल्ले के एक घर से बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्यों की चोरी कर ली.घटना के संबंध में एक कांड लहेरी थाने में दर्ज कराया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी सरोज देवी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने गयी हुई थीं. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर के शिवपुरी मोहल्ले के एक घर से बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्यों की चोरी कर ली.घटना के संबंध में एक कांड लहेरी थाने में दर्ज कराया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी सरोज देवी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने गयी हुई थीं.

इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर अंदर रखे हजारों रुपये नकद सहित करीब दो लाख की संपत्ति ले भागने में कामयाब रहे.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी पीडि़त पक्ष से ली है.पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन