निर्देश. गश्ती में लापरवाही दिखी, तो थानाध्यक्षों पर सीधे कार्रवाई :एसपी

Updated at : 18 Apr 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
निर्देश. गश्ती में लापरवाही दिखी, तो थानाध्यक्षों पर सीधे कार्रवाई :एसपी

हाइवे की सुरक्षा चाक-चौबंद होगी ” हाइवे की सुरक्षा प्राथमिकताओं में शामिल है.इसके लिए सुपर पेट्रोलिंग टीम का गठन जिला स्तर पर किया गया है.पूरी रात वरीय पुलिस अधिकारी हाइवे की पेट्रोलिंग कर रहे हैं. मैं स्वयं इस पर निगरानी रख रहा हूं.दस इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को भी विशेष जवाबदेही सौंपी गयी है” कुमार […]

विज्ञापन

हाइवे की सुरक्षा चाक-चौबंद होगी

” हाइवे की सुरक्षा प्राथमिकताओं में शामिल है.इसके लिए सुपर पेट्रोलिंग टीम का गठन जिला स्तर पर किया गया है.पूरी रात वरीय पुलिस अधिकारी हाइवे की पेट्रोलिंग कर रहे हैं. मैं स्वयं इस पर निगरानी रख रहा हूं.दस इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को भी विशेष जवाबदेही सौंपी गयी है”
कुमार आशीष,पुलिस सुपरिटेंडेंट,नालंदा.
टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के नाम
1.विधि-व्यवस्था डीएसपी:विजय कुमार
2.राजगीर एसडीपीओ:संजय कुमार
3.एसडीपीओ हिलसा:प्रवेंद्र भारती
4.प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक:इमरान परवेज
5.सदर एसडीपीओ:सैफुर्र रहमान
जोनल पेट्रोलिंग के इंस्पेक्टर अधिकृत
पैट्रोलिंग को लेकर तीस दिनों का प्लान तैयार
हादसे वाले स्थान को चििह्नत करने का निर्देश
हाइवे की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां कर ली गयी है.एसपी ने इसके लिए तीस दिनों का एक बेहतर प्लान तैयार किया है. प्लान में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क बांटे गये हैं. गश्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर सीधे कार्रवाई की बात भी बतायी गयी है.
सुपर पैट्रोलिंग में इजाफा
एसडीपीओ को मिली जिम्मेवारी
हादसे वाले स्थान को चिन्हित करने का निर्देश
बिहारशरीफ. हाइवे की सुरक्षा के सार्थक प्रयास तेज कर दिये गये हैं. इसके लिए एक सुपर पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है.जिले के वैसे थाने जिनके अधीन हाइवे का संचालन होता है,उन्हें विशेष तौर पर सतर्क रहने की बात बतायी गयी है.हाइवे के उन स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश जारी किये गये हैं,जहां आम तौर ज्यादा दुर्घटनाएं घटती हैं.
वैसे स्थानों पर किस तरह की विशेष व्यवस्था की जाये, इसके लिए पुलिस पदाधिकारी एक रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को सुपुर्द करेंगे. जारी निर्देश में नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने विशेष तौर थानाध्यक्षों को आगाह किया है कि थाना स्तर से सभी प्रकार की गश्ती को समय पर निकालना सुनिश्चित करें. गश्ती निकालने में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बरती जायेगी तो संबंधित थानाध्यक्षों पर सीधे कार्रवाई की जायेगी.
जिला स्तरीय सुपर पैट्रोलिंग टीम का गठन
एसपी रात के दो बजे तक सुपर पैट्रोलिंग के क्रियाकलाप पर नजर रखेंगे
बिहारशरीफ : एसपी श्री कुमार ने जिला स्तर पर सुपर पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है. इस सुपर पेट्रोलिंग में जिले के सभी एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गयी है.जिले के एसडीपीओ रोटेशन के हिसाब से प्रति दिन रात्रि के 11 से सुबह के 04 बजे तक सुपर पैट्रोलिंग का दायित्व निभायेंगे.
इसके अलावे पुलिस अधीक्षक स्वयं रात के दो बजे तक सुपर पेट्रोलिंग के क्रियाकलाप पर नजर रखेंगे. जिला स्तरीय सुपर पेट्रोलिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी जिले के सभी राष्ट्रीय उच्च पथ व राज्य उच्च पथ पर भ्रमण कर जोनल पेट्रोलिंग द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा विभिन्न थानों द्वारा निकाली गयी गश्ती दल की जांच करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि गश्ती का कार्य प्रभावकारी एवं कारगर तरीके से किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन