नाबालिग से दुष्कर्म कांड के आरोपितों की हुई पेशी

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय में महिला थाना दुष्कर्म कांड संख्या 15/16 के आरोपियों नवादा विधायक राजबल्लभ, सुलेखा देवी,राधा देवी,तुसी देवी,छोटी कुमारी की पेशी पाक्सो स्पेशन एडीजे प्रथम रश्मि शिखा के कोर्ट में की गयी. ज्ञात है कि नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सभी आरोपित है. महिला थाना के तहत नौ फरवरी में इसकी […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय में महिला थाना दुष्कर्म कांड संख्या 15/16 के आरोपियों नवादा विधायक राजबल्लभ, सुलेखा देवी,राधा देवी,तुसी देवी,छोटी कुमारी की पेशी पाक्सो स्पेशन एडीजे प्रथम रश्मि शिखा के कोर्ट में की गयी. ज्ञात है कि नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सभी आरोपित है. महिला थाना के तहत नौ फरवरी में इसकी प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज करायी थी. पुलिस के काफी मशक्कत के बाद इन आरोपियों को कोर्ट में हाजिर कराया जा सका था.
इनमें आरोपित विधायक राजबल्लभ ने स्वयं 10 मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से वे सभी न्यायिक हिरासत में जेल में विचाराधीन कैदी हैं. पेशी के दौरान आरोपित विधायक के अधिवक्ता कमलेश कुमार कार्रवाई में उपस्थित थे.पेशी की अगली तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गयी है.वहीं आरोपित छोटी देवी के नाबालिग होने संबंधी अर्जी पर सुनवाई होनी थी,लेकिन कोर्ट के अवकाश में होने से सुनवाई स्थगित कर दी गयी.
अगली सुनवाई 21 अप्रैल को की जायेगी.ज्ञात है कि आरोपित पक्ष से संजय कुमार अधिवक्ता ने नाबालिग होने संबंधी अर्जी तथा इसके दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किये थे.दोनों पक्षों में बहसोपरांत कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 16 को निर्धारित की थी.पीड़ित पक्ष ने नया वकालतनामा देकर अपना वकील वीरेंद्र प्रसाद को सुनवाई के लिए रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




