डोइया हुआ खुले में शौच से मुक्त पंचायत

Updated at : 16 Apr 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
डोइया हुआ खुले में शौच से मुक्त पंचायत

बिहारशरीफ : जिले का डोईया खुले से मुक्त पंचायत हो गया है. अथक प्रयास के बाद पंचायत के लोगों से खुले में शौच नहीं करने का शपथ लिया गया है. इस पंचायत के गांवों में 1800 शौचालय बनाये गये हैं. खुले से मुक्त से स्टेट में 12 वे स्थान पर नालंदा हैं. डीएम डॉ त्याग […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिले का डोईया खुले से मुक्त पंचायत हो गया है. अथक प्रयास के बाद पंचायत के लोगों से खुले में शौच नहीं करने का शपथ लिया गया है. इस पंचायत के गांवों में 1800 शौचालय बनाये गये हैं.
खुले से मुक्त से स्टेट में 12 वे स्थान पर नालंदा हैं. डीएम डॉ त्याग राजन ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में तेजी से काम हो रहा है. डोइया खुले से मुक्त पंचायत बन गया है. सात और पंचायतों में काम हो रहा है. हरनौत के बराह,एकंगरसराय के पनहर,सिलाव का करियन्ना,हरनौत का गोनावा,सिलाव का नाहुब,राजगीर के नईपोखर में काम चल रहा है.
अगले दो से तीन माह में इन पंचायतों को भी खुले मे शौच करने की प्रथा से निजात मिल जाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इसके बाद 32 और पंचायतों में इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा.डोईया के दस गांव परिऔना, पथरौरा, विष्णुपुर, छतरपुर, हबेली,हरिहर बिगहा, महादेव बिगहा,यमुनाडीह में शौचालय बनाया गया है.
आठ माह से निरंतर इस पंचायत में इस पर कामचल रहा था. काम के दौरान यूनिसेफ व स्वच्छ भारत की टीम के द्वारा भी गांवों का भ्रमण किया गया था.
खुले में शौच करने से बीमारी फैलती है. शौच पर मक्खी बैठती है. वही मक्ख्यिां खाने पर आकर भी बैठती है. हर मक्खी में छह डैने होते है हर डैने से एक-एक मिलीग्राम मल का संग्रह होता है. बाहक मक्खी द्वारा इस प्रक्रिया के कारण छह मिलीग्राम मल खाने में मिल जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन