नंगे तार से भी अगलगी का खतरा

Updated at : 16 Apr 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
नंगे तार से भी अगलगी का खतरा

बिहारशरीफ : आग लगने की घटनाओं से पूरा जिला ममाहत है. गर्मी व लापरवाही के कारण इन दिनों आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गयी है. आग लगने से बचाव के लिए शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर के प्रमुख दुकानों व संस्थानों में जाकर बचाव के उपाय बताये गये. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : आग लगने की घटनाओं से पूरा जिला ममाहत है. गर्मी व लापरवाही के कारण इन दिनों आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गयी है. आग लगने से बचाव के लिए शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर के प्रमुख दुकानों व संस्थानों में जाकर बचाव के उपाय बताये गये. अग्निशमन अधिकारी ललन कुमार ने बताया कि बिजली के नंगे तार भी बेहद खतरनाक होता है. नंगे तार में गर्मी के प्रभाव से चिंगारी उप्त्पत्र होता है.
इससे आग लगने का खतरा बन जाता है. नंगे तारों को ढक देने से बचाव हो सकता है. साथ ही बिजली के उपकरण सर्किट की भी देखभाल समय-समय पर करते रहना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी से जन-धन दोनों का बचाव हो सकता है. जागरूकता ही बचाव का उपाय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन