बोधिसत्वा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी जयंती

बिहारशरीफ : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अांबेडकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा विचारक थे. उनके अथक प्रयासों से समाज के कमजोर तबकों को उत्थान के लिए संविधान में भी अलग से व्यवस्था की गयी है. बोधिसत्वा इंटरनेशनल स्कूल मेहनौर, तुंगी में गुरुवार को आयोजित डॉ अांबेडकर जयंती समारोह को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार […]
बिहारशरीफ : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अांबेडकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा विचारक थे. उनके अथक प्रयासों से समाज के कमजोर तबकों को उत्थान के लिए संविधान में भी अलग से व्यवस्था की गयी है. बोधिसत्वा इंटरनेशनल स्कूल मेहनौर, तुंगी में गुरुवार को आयोजित डॉ अांबेडकर जयंती समारोह को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि डॉ अांबेडकर एक सच्चे देशभक्त थे.
विद्यालय के डायरेक्टर राजीव रंजन ने इस मौके पर कहा कि डॉ. अंबेदकर के अथक प्रयास से भारत के संविधान का निर्माण हुआ तथा इसमें पिछड़ी तथा अत्यंत पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अलग से प्रावधान किये गये. एकेडमिक हेड डॉ. कुमार अभिमन्यु तथा प्राचार्या वीणा सिन्हा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देशप्रेम एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनीता सिन्हा, ज्योति प्रधान, दिव्यानी यामी, श्वेता कुमारी, सुभाष कुमार, इंद्रजीत कुमार, जितेद्र कुमार, सुप्रिया कुमारी, संध्या मेहता, ज्योति कुमारी, संजीव कुमार सहित कई अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




