बेन में खंती से मार कर युवक की हत्या

Updated at : 14 Apr 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
बेन में खंती से मार कर युवक की हत्या

मामला टोका फंसाने को लेकर हुई हत्या का बेन : थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में खंती से प्रहार कर एक युवक की हत्या की एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारी प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की हत्या पड़ोस के सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र द्वारा खंती से […]

विज्ञापन

मामला टोका फंसाने को लेकर हुई हत्या का

बेन : थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में खंती से प्रहार कर एक युवक की हत्या की एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारी प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की हत्या पड़ोस के सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र द्वारा खंती से प्रहार कर देने के कारण पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक अष्टम वर्ग का छात्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात बतायी जाती है.
मृतक के पिता ने खंती से प्रहार करने वाले युवक को रास्ता विवाद को लेकर पिटाई की थी. कई बार मृतक पर प्रहार कर हत्या करने वालों के परिजनों के बीच पूर्व में झगड़ा हो चुका था. हत्या के दिन बिजली के टोका फंसाने को लेकर दोनों के परिजनों के बीच नोक-झोंक हुई थी.
इसी दौरान सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र ने मृतक के माथे पर खंती से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गये हैं. बेन थाना के एसएचओ विगाऊ राम ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा हत्यारे के घर पहुंच प्रहार किये जाने वाले औजारों की तलाशी ली.
किंतु पुलिस को हत्यारे व प्रहार के यंत्र हाथ नहीं लग पाया. पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद व टोका फंसाने को लेकर मारपीट की घटना में मृतक की मौत हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन