जिले में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, लोग बेहाल

बिहारशरीफ : शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम की जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में पारा के और चढ़ने की संभावना है. इससे लोगों को गरमी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ेगा. गरमी के तल्ख तेवर को देखते […]
बिहारशरीफ : शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम की जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में पारा के और चढ़ने की संभावना है. इससे लोगों को गरमी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ेगा. गरमी के तल्ख तेवर को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पंखा, कूलर व फ्रीज खरीदने व उसका सहारा लेने को मजबूर हो गये हैं.
पारा चढ़ने से बिजली की खपत में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है. दिन भर पंखा व कूलर चल रहे हैं, फ्रीज का दरवाजा बार-बार खुल रहा है. इसके कारण बिजली कट की समस्या उत्पन्न हो रही है. गरमी के तीखे तेवर का असर आम जनजीवन पर दिखने लगा है. दोपहर बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




