बिहार : पूर्व सांसद स्व. राम स्वरूप प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 6:18 PM
एकंगरसराय: नालंदा के पूर्व सांसद स्व. राम स्वरूप प्रसाद के श्राद्धकर्म में शनिवार को उनके पैतृक गांव हांसेपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. श्री प्रसाद की पत्नी सुनैना देवी, पुत्र आलोक कुमार व कुमार राहुल उर्फ नीपू, […]
एकंगरसराय: नालंदा के पूर्व सांसद स्व. राम स्वरूप प्रसाद के श्राद्धकर्म में शनिवार को उनके पैतृक गांव हांसेपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. श्री प्रसाद की पत्नी सुनैना देवी, पुत्र आलोक कुमार व कुमार राहुल उर्फ नीपू, पुत्र वधु माधुरी देवी, प्रतिमा कुमारी सिन्हा समेत अन्य परिजनों से मिल कर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी.
इस दौरान सीएम नीतीश ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमारसेकहाकिवे पूर्व सांसद के पुत्र आलोक कुमार को पटना लाकरउनसे मिलवायें. मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम द्वारा हेलीकॉप्टर से उच्च विद्यालय हांसेपुर के मैदान में उतर कर सीधे स्व. राम स्वरूप प्रसाद के घर पहुंचे. जहां करीब 20 मिनट तक श्री प्रसाद के परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त करते रहे. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सांसद आरसीपी सिंह समेत दर्जनोंलाेगों ने स्व. श्री प्रसाद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










