हाइटेक हुआ नगर निगम

Updated at : 14 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
हाइटेक हुआ नगर निगम

पहल. उन्नत तकनीक से ईंधन चोरी पर लगायी रोक चाहे कर्मियों के वेतन के मामले हो या सफाई कार्य अटेंडेंस की. चाहे कर्मियों को आरटीजीएस से वेतन भुगतान की बात हो या बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने की. इसके बाद नगर निगम द्वारा संचालित सभी वाहनों में जीपीएस लगाकर वाहनों के हर कदम पर नजर रखी […]

विज्ञापन
पहल. उन्नत तकनीक से ईंधन चोरी पर लगायी रोक
चाहे कर्मियों के वेतन के मामले हो या सफाई कार्य अटेंडेंस की. चाहे कर्मियों को आरटीजीएस से वेतन भुगतान की बात हो या बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने की. इसके बाद नगर निगम द्वारा संचालित सभी वाहनों में जीपीएस लगाकर वाहनों के हर कदम पर नजर रखी जा रही है. जीपीएस लगने से नगर निगगम को कई तरह से फायदा हो रहा है. निगम द्वारा कूड़ा ढोने वाली सभी वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है.
बिहारशरीफ. स्मार्ट सिटी की होड़ में शामिल नगर निगम पूरी सिस्टम को हाइटेक करने में लग गया है. कार्यालय का काम हो या सेवा सभी में कुछ अलग ही प्रयोग किया जा रहा है. सभी कार्यो में हाईटेक तकनीक अपनाने का प्रयास किया जा रहा है. चाहे कर्मियों के वेतन के मामले हो या सफाई कार्य अटेंडेंस की. चाहे कर्मियों को आरटीजीएस से वेतन भुगतान की बात हो या बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने की.
इसके बाद नगर निगम द्वारा संचालित सभी वाहनों में जीपीएस लगाकर वाहनों के हर कदम पर नजर रखी जा रही है. जीपीएस लगने से नगर निगम को कई तरह से फायदा हो रहा है. निगम द्वारा कूड़ा ढोने वाली सभी वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है. जीपीएस लगने के बाद नगर निगम को हर माह एक लाख रुपये की बचत हो रही है. वाहनों की ईघन पर नगर निगम को हर माह छह लाख रुपये व्यय करना पड़ रहा था. उक्त मशीन को लगानेे के बाद अब हर माह पांच लाख ही वाहन ईघन पर खर्चा करना पड़ा है.
क्या जीपीएस सिस्टम:
जीपीएस यानि ग्लोबल पोजीशन सिस्टम. एक छोटी सी यंत्र होता है जो वाहनों में चिपका दिया जाता है. जीपीएस को वाहनों के स्टेरिंग के पास इसे लगा दिया जाता है. उक्त मशीन के लगने के बाद वाहन के हर कदम की जानकारी ऍडायड मोबाइल पर मिलता है. नगर निगम द्वारा फिलहाल 22 वाहनों को जीपीएस से जोड़ दिया जाता है. जीपीएस में लगी मशीन के सॉफटवेयर को इंटरनेट से जोड़ दिया जाता है. उसके सॉफटवेयर को ऍडायड मोबाइल से कनेक्ट दिया जाता है. बस फिर क्या की तेल चोरी से लेकर वाहन रूकने तक की जानकारी मोबाइल पर मिलता रहता है.
सात और वाहनों में जीपीएस लगाने की है योजना:
22 वाहनों में मशीन का प्रयोग करने बाद नगर निगम द्वारा 07 और वाहनों में मशीन लगाने की योजना है. नयी खरीदारी की गयी वाहनों में इसे लगाया जायेगा.
तीन तरह के संकेतों से वाहनों की मिलती है जानकारी
उक्त मशीन द्वारा मोबाइल पर हर तरह की जानकारी मिलता रहता है. मसलन वाहन किस एरिया में है उसका भी लोकेशन बातता है. कितनी दूरी का सफर तय चुका है. तो और अगर वाहन खड़ा है उसकी भी जानकारी देता है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि वाहन अगर खड़ा है तो वाहन रंग का संकेत मिलता है. अगर वाहन चल रहा है तो हरे रंग का संकेत देता रहता है. साथ ही,वाहन खड़ा है और ड्राईवर ने इंजन चालू कर रखा है तो पीले रंग को संकेत देने लगता है. उन्होंने बताया कि सभी 22 वाहनों की हर पल की जानकारी कार्यालय बैठे ही पता चलता रहता है. खास बात यह है कि अगर ईंधन की टंकी को अगर खोला जाता है, इसकी भी जानकारी मैसेज से मिलता है. वाहन कितना किलोमीटर की दूरी तय की इसकी भी जानकारी मिलता है.
40 से अधिक की स्पीड से वाहन चलाये तो खैर नहीं:
कोइ चालक वाहन को अगर 40 से अधिक की स्पीड पर वाहन को चलाता है, तो इसकी जानकारी तुरंत मोबाइल पर मिल जाता है. इस तरह की हरकत करने वाले ड्राईवरों पर तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी भी कार्यालय से मिल जाता है.
क्या कहते हैं अधिकारी:
नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि वाहनों में जीपीएस लगने के बाद नगर निगम को काफी फायदा हो रहा है. वाहन किस रूट में इसकी जानकारी सहज तरीक से मिल जाता है. अगर रूट से छेड़छाड़ करता है संकेत मिलना शुरू हो जाता है.
क्या कहते हैं मेयर:
मेयर सुधीर कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समय आधुनिकरण का है. समय के साथ नहीं चलने पर विकास के दौड़ में पिछड़ जाने का खतरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन