मिडल ईस्ट में ईरान की दादागिरी खत्म! ट्रंप का दावा- अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Claims: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्युरी’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मिडिल ईस्ट में शांति बहाली के लिए जारी कूटनीतिक बातचीत के बीच, ट्रंप ने ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को 6 अप्रैल 2026 तक टालने का फैसला किया है. ट्रंप का दावा है कि अब ईरान की दादागिरी खत्म होने वाली है.

विज्ञापन

Donald Trump Claims: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट’ के दौरान बड़ी बात कही है. ट्रंप का दावा है कि मिडिल ईस्ट अब ईरान के आतंक और उसकी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग से पूरी तरह आजाद होने वाला है. उन्होंने कहा कि ईरान जैसा ‘बुली’ (धौंस दिखाने वाला) अब भाग रहा है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ‘ऑपरेशन एपिक फ्युरी’ के जरिए ईरान के खतरे को जड़ से खत्म कर रही है और उसकी ताकत अब काफी कमजोर हो गई है.

विज्ञापन

10 दिन के लिए टले हमले

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी कि उन्होंने ईरान के एनर्जी प्लांट्स और बिजली घरों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए टाल दिया है. अब यह रोक 6 अप्रैल 2026, रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक रहेगी. ट्रंप ने बताया कि यह फैसला खुद ईरान सरकार की गुजारिश पर लिया गया है. ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत काफी अच्छी और काम की रही है, इसलिए उन्होंने अपनी ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ को फिलहाल रुकने के निर्देश दिए हैं.

हॉर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पर दी थी चेतावनी

इससे पहले माहौल काफी गरम था. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वह ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (समुद्री रास्ता) को खोल दे, वरना उसके तेल ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा. इसके बाद पहले 5 दिन की मोहलत दी गई और अब बातचीत के सकारात्मक रुख को देखते हुए इसे 10 दिन और बढ़ा दिया गया है. ट्रंप ने मीडिया की उन खबरों को गलत बताया जिनमें कहा जा रहा था कि बातचीत फेल हो रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से जंग की तैयारी: ईरान ने जुटाए 10 लाख सैनिक, US भी बढ़ाएगा फौज

मार्को रुबियो ने दी परमाणु चेतावनी

फ्रांस में हुई G7 देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ईरान पर कड़ा रुख अपनाया. रुबियो ने कहा कि अगर ईरान जैसे देश के पास परमाणु हथियार आ गए, तो यह पूरी दुनिया के लिए पागलपन जैसा होगा. उन्होंने चिंता जताई कि जो देश अभी बिना परमाणु हथियारों के इतनी तबाही मचा रहा है, अगर उसके हाथ एटम बम लग गया तो वह पूरी दुनिया को डराएगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का प्लान: मिडिल ईस्ट में तैनात होंगे और 10 हजार अमेरिकी सैनिक, क्या युद्ध टालना ईरान को झुकाने की चाल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola