मधुबनी गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपित जवान गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2016 7:30 PM
बिहारशरीफ: मधुबनी गैंग रेप कांडके मुख्य आरोपित जवान को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित जवान को पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के कैंपस से गिरफ्तार किया. गौर हो किजवानकी गिरफ्तारी को लेकर नालंदा व मधुबनी पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी. नालंदा के […]
बिहारशरीफ: मधुबनी गैंग रेप कांडके मुख्य आरोपित जवान को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित जवान को पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के कैंपस से गिरफ्तार किया.
गौर हो किजवानकी गिरफ्तारी को लेकर नालंदा व मधुबनी पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी. नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने प्रेसवार्ताकेदौरान बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नालंदा थाना क्षेत्र के ममुराबद गांव का मुख्य निवासी है. गिरफ्तार अनिल यादव पुलिस का जवान है, वह मधुबनी के जिलाधिकारी आवास पर पदस्थापित था.
उन्होंने बतायाकि अपने सेवाकाल के दौरान अनिल अपने दो बाहरी साथियों के साथ मिल कर मधुबनी डीएम आवास के समीप स्थित एक घर की नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा कर मधुबनी जिले के आरक्षी केंद्र के समीप स्थित लक्ष्मी नगर गांव स्थित एक मकान में अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था.
घटना को अंजाम देने के बाद अनिल अपने सरकारी अत्याधुनिक हथियार व 37 कारतूस के साथ मधुबनी से फरार हो गया था. सिपाही अनिल की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा पुलिस की एक टीम पिछले दिनों इसके घर पर भी दबिश दी थी, जहां इसके द्वारा रेडिंग टीम पर गोलियां चलायी गयी थी. बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इसके नालंदा थाना क्षेत्र के ममुराबाद गांव स्थित घर को कुर्क भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










