टेंट दुकान में अगलगी से 15 लाख की संपत्ति राख
Updated at : 03 Mar 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

चार के खिलाफ मामला दर्ज नगरनौसा : मंगलवार की रात सैदनपुर में हुई अगलगी की बड़ी घटना में पीड़ित प्रेम कुमार सावन ने स्थानीय मुखिया समेत चार लोगों को नामजद किया है. पीड़ित थाना क्षेत्र के ही तीना गांव निवासी हैं और सैदनपुर में रामप्रवेश प्रसाद सिपाही के मकान में रह कर टेंट शामियाना एवं […]
विज्ञापन
चार के खिलाफ मामला दर्ज
नगरनौसा : मंगलवार की रात सैदनपुर में हुई अगलगी की बड़ी घटना में पीड़ित प्रेम कुमार सावन ने स्थानीय मुखिया समेत चार लोगों को नामजद किया है. पीड़ित थाना क्षेत्र के ही तीना गांव निवासी हैं और सैदनपुर में रामप्रवेश प्रसाद सिपाही के मकान में रह कर टेंट शामियाना एवं साउंड का व्यवसाय करते हैं. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सैदनपुर निवासी मुखिया शंकर पंडित,राघे गोप,सुदामा गोप,रामनंदन गोप ने एकमत होकर उसकी दुकान में आग लगा दी, जिसमें करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी, जिसमें टेंट संबंधी सभी सामान शामिलहै.
आग लगने की जानकारी ग्रामीणें को सुबह हुई. इस घटना में मकान को भी काफी क्षति पहुंची है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पहले से नामजद अभियुक्तों से विवाद चला आ रहा था. इसी कारण से घटना को अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




