फर्जी है राजस्थान का ये कॉलेज, बिना UGC मान्यता के दी जा रही डिग्रियां

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और UGC लोगो (Image: Canva)

UGC Fake College Notice: यूजीसी ने फर्जी कॉलेज को लेकर एक नोटिस जारी किया है. UGC ने राजस्थान के अलवर में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RGITM) को एक फर्जी कॉलेज बताया है. यूजीसी ने छात्रों औक अभिभावकों को चेतावनी दी है.

विज्ञापन

UGC Fake College Notice: यूजीसी ने बताया है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अलवर (राजस्थान) एक फर्जी संस्थान है. इसका मतलब यह है कि यह संस्थान सरकार या यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है. इस कॉलेज से मिलने वाली UG या PG डिग्रियां भी मान्यता प्राप्त नहीं हैं.

विज्ञापन

यूजीसी ने नोटिस में कहा है कि अगर कोई छात्र इस संस्थान से पढ़ाई करके डिग्री लेता है, तो वह डिग्री मान्य नहीं मानी जाएगी. डिग्री का इस्तेमाल आगे की पढ़ाई या सरकारी नौकरी के लिए नहीं किया जा सकता.

UGC ने जारी किया नोटिस

12 राज्यों में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी

साल 2026 की शुरुआत में यूजीसी ने पूरे देश में ऐसे संस्थानों की जांच शुरू की थी जो बिना अनुमति के खुद को यूनिवर्सिटी या कॉलेज बताकर पढ़ाई करा रहे थे. जांच के दौरान देश के 12 राज्यों में कुल 32 फर्जी यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं पाई गईं. इनमें सबसे ज्यादा 12 ऐसे संस्थान दिल्ली में मिले.

Fake University List by UGC

यूजीसी ने साफ कहा है कि यह संस्थान UGC एक्ट 1956 के सेक्शन 2(f) और सेक्शन 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है. इसका मतलब यह है कि सरकार या यूजीसी ने इसे आधिकारिक कॉलेज या यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया है. इसलिए यह संस्थान किसी भी तरह की डिग्री देने का अधिकार नहीं रखता.

यह भी पढ़ें: रिसर्च में बनाना है करियर? जानें IISER पुणे में कैसे मिलता है एडमिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola