Top NITs में एडमिशन से पहले समझ लें State Quota का पूरा गणित, नहीं तो बर्बाद हो सकता है एक साल

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Home State Quota Vs Other State Quota: NITs में लगभग 50 प्रतिशत सीटें उस राज्य के छात्रों के लिए रिजर्व होती हैं, जहां वह NIT स्थित है. आइए, समझते हैं NIT में कोटा का पूरा गणित.
Home State Quota Vs Other State Quota: JEE Main में अच्छी रैंक लाना ही Top NITs में एडमिशन की गारंटी नहीं होता. कई बार समान रैंक वाले दो छात्रों में से एक को आसानी से सीट मिल जाती है, जबकि दूसरे को नहीं. इसकी सबसे बड़ी वजह होती है Home State (HS) Quota और Other State (OS) Quota. खासकर National Institute of Technology Tiruchirappalli, National Institute of Technology Warangal और National Institute of Technology Karnataka Surathkal जैसे टॉप NITs में यह अंतर काफी बड़ा हो जाता है.
क्या है होम स्टेट कोटा और अन्य स्टेट कोटा का फर्क?
NITs में लगभग 50 प्रतिशत सीटें उस राज्य के छात्रों के लिए रिजर्व होती हैं, जहां वह NIT स्थित है. इसे Home State Quota कहा जाता है. बाकी 50 प्रतिशत सीटें देशभर के अन्य राज्यों के छात्रों के लिए होती हैं, जिसे Other State या All India Quota कहा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी छात्र ने तमिलनाडु से 12वीं पास की है, तो उसे NIT Trichy में Home State का फायदा मिलेगा. वहीं दूसरे राज्यों के छात्रों को उसी कॉलेज में OS Quota के तहत मुकाबला करना होगा.
यही वजह है कि कई बार Home State छात्रों के लिए कटऑफ काफी कम चली जाती है, जबकि Other State छात्रों के लिए उसी ब्रांच की कटऑफ बहुत हाई रहती है. कम प्रतिस्पर्धा वाले राज्यों के छात्रों को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है.
कैसे तय होता है Home State?
कई छात्र सोचते हैं कि डोमिसाइल या रहने का राज्य ही Home State माना जाएगा, लेकिन JoSAA नियमों के अनुसार Home State उस राज्य को माना जाता है, जहां से छात्र ने पहली बार 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की हो. यानी अगर किसी छात्र का घर बिहार में है लेकिन उसने 12वीं झारखंड से की है, तो JoSAA में उसका Home State झारखंड माना जाएगा.
IITs और IIITs में क्या होता है?
IITs में Home State Quota नहीं होता. वहां एडमिशन पूरी तरह All India Rank के आधार पर होता है. वहीं कई IIITs और GFTIs में भी HS-OS सिस्टम लागू नहीं होता या अलग नियम होते हैं.
एडमिशन के समय क्यों जरूरी है यह समझना?
JoSAA Counselling के दौरान सही Choice Filling के लिए HS और OS Quota को समझना बेहद जरूरी होता है. कई छात्र केवल कॉलेज देखकर ऑप्शन भर देते हैं, लेकिन State Quota की वजह से उनकी सीट छूट सकती है.
यह भी पढ़ें- NIT में एडमिशन का है सपना? पहले जान लें 4 साल की फीस और कुल खर्च कितना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










