WhatsApp पर कर दी यह गलती, तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

Updated:
विज्ञापन

whatsapp update

WhatsApp की पॉलिसी सख्त है और नियम तोड़ने पर अकाउंट बैन हो सकता है. स्पैम मैसेज भेजना, फर्जी इस्तेमाल करना, गुमराह करने वाली जानकारी शेयर करना या दूसरों के अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करना अकाउंट बंद होने की बड़ी वजहें हैं. जानिए

विज्ञापन

WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म है और इसकी पॉलिसी बेहद सख्त है. कंपनी बार-बार वार्निंग देती है कि अगर यूजर्स नियमों को तोड़ते हैं तो उनका अकाउंट परमानेंटली बैन किया जा सकता है. कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे उनका WhatsApp अकाउंट बंद हो जाता है.

विज्ञापन

स्पैम मैसेज और फर्जी इस्तेमाल

अगर आप बार-बार स्पैम मैसेज भेजते हैं या किसी तरह से WhatsApp का फर्जी इस्तेमाल करते हैं तो आपका अकाउंट तुरंत बैन हो सकता है. कंपनी ऐसे अकाउंट्स को ट्रैक करती है और उन्हें प्लैटफॉर्म से हटा देती है.

गलत जानकारी और गुमराह करने वाले कंटेंट

WhatsApp पर गुमराह करने वाली जानकारी या फेक न्यूज शेयर करना भी खतरनाक है. कंपनी इसे अपनी पॉलिसी का उल्लंघन मानती है और ऐसे यूजर्स पर बैन लगा देती है.

दूसरों के अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश

अगर कोई यूजर किसी और के अकाउंट को ऑथेंटिकेशन-की या किसी हैकिंग तरीके से ऐक्सेस करने की कोशिश करता है, तो उसका खुद का अकाउंट भी बंद हो सकता है.WhatsApp सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त है.

नियमों का उल्लंघन

WhatsApp की पॉलिसी में साफ लिखा है कि किसी भी तरह का नियम उल्लंघन अकाउंट बैन का कारण बन सकता है. इसलिए यूजर्स को चाहिए कि वे प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और किसी भी तरह की गलत गतिविधि से बचें.

यह भी पढ़ें: iPhone से Android में WhatsApp डेटा कैसे करें ट्रांसफर? जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब 1 ही फोन पर चलेंगे 2 WhatsApp अकाउंट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola