छह लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

Updated at : 20 Feb 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
छह लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

बिहारशरीफ : 21 फरवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले के पांच लाख […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : 21 फरवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले के पांच लाख 95 हजार 615 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 1327 टीमें गठित की गयी है.

जिसमें से 189 ट्रांजिट टीम, 122 सबडिपो, 498 सुपरवाइजर, 72 वैक्सीन ट्रांसपोटेशन टीमें शामिल हैं. उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि पांच साल तक के बच्चों को खुराक अवश्य पिलायें. ताकि बच्चे पोलियो बीमारी से सुरक्षित रह सकें. उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अभियान पर निगरानी रखें. एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित नहीं रह पाये. अभियान के साथ प्रतिदिन संध्या में इसकी समीक्षा बैठक कर उपलब्धि रिपोर्ट उपलब्ध करायें. जागरूकता रैली में एएनएम,स्कूल की छात्राएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं,स्वास्थ्य कर्मी आदि शामिल थे.

रैली शहर के कई मोहल्ले से गुजरती हुई. पुन: सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त हो गयी.

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ललित मोहनप्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ राजेन्द्र चौधरी, यूनिसेफ के एसएमसी मो. शहाबउद्दीन,सदर पीएचसी प्रभारी डाॅ राकेश कुमार,शहरी सीडीपीओ रागिनी कुमारी,डब्लूएचओ के अरविंद पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन