सबको रोटी-कपड़ा व मकान दे सरकार
Updated at : 19 Feb 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सबको रोटी-कपड़ा और मकान समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मानववादी जनता पार्टी की ओर से अस्पताल मोड़ पर धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि रसोईया,आशा,ममता,जीविका,आंगनबाड़ी समेत सभी कर्मियों की सेवा स्थायी की जाये. सभी को रोटी कपड़ा और मकान सरकार दे. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सबको रोटी-कपड़ा और मकान समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मानववादी जनता पार्टी की ओर से अस्पताल मोड़ पर धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि रसोईया,आशा,ममता,जीविका,आंगनबाड़ी समेत सभी कर्मियों की सेवा स्थायी की जाये. सभी को रोटी कपड़ा और मकान सरकार दे.
उन्होंने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था एकदम खराब है. भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी चरम है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हर वोटर को सरकार कम से कम पांच हजार रुपये दे. लोगों ने निर्णय लिया कि 15 मार्च को सीएम का घेराव किया जायेगा. साथ ही, 30 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन किया जायेगा. इस मौके पर फैजैल अंसारी,दु:खी राम टाइगर,शारदा गुप्ता,राजेश कुमार,इदीश अयुषी,नंदलाल दास,बबलू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




