बोलेरो की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Updated at : 13 Feb 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से छात्रा की मौत

अस्थावां : गिलानी गांव के पास एक बोलेरो ने एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए सड़क पर ही आगजनी की. यह घटना शुक्रवार की शाम […]

विज्ञापन
अस्थावां : गिलानी गांव के पास एक बोलेरो ने एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए सड़क पर ही आगजनी की.
यह घटना शुक्रवार की शाम छह बजे हुई. जब एक बोलेरो बिहारशरीफ से बरबीघा की ओर जा रही थी, उसी समय सड़क पार कर रही 14 वर्षीय बच्ची गुंजन कुमारी बोलेरो की चपेट में आ गयी. फलस्वरूप उक्त बच्ची वहीं पर दम तोड़ दी. चालक ने बोलेरो को लेकर सफल हो गया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक आगजनी के साथ सड़क जाम किये हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन