विभाग ने कपड़ा व्यवसायियों के संदेह को किया दूर

बिहारशरीफ : सेल्स टैक्स के दायरे में कपड़ा व मिठाई दुकानदारों के शामिल किये जाने के बाद विभाग भी अपने काम में लग गया है. टैक्स के दायरे में आने वाले व्यवसायियों के साथ कार्यालय में बैठक कर संदेह को दूर किया गया. वाणिज्य कर के सहायक कमिश्नर अभिताभ मिश्रा ने बताया कि निबंधन की […]
बिहारशरीफ : सेल्स टैक्स के दायरे में कपड़ा व मिठाई दुकानदारों के शामिल किये जाने के बाद विभाग भी अपने काम में लग गया है. टैक्स के दायरे में आने वाले व्यवसायियों के साथ कार्यालय में बैठक कर संदेह को दूर किया गया. वाणिज्य कर के सहायक कमिश्नर अभिताभ मिश्रा ने बताया कि निबंधन की प्रक्रिया शुरू दी गयी है.
निबंधन लेकर व्यवसाय करेें. उन्होंने व्यवसायियों को बताया कि पांच फीसदी ही टैक्स लगाये जाने का प्रावधान है. वह भी पांच सौ रुपये प्रति मीटर से शुरू होने वाले कपड़ा पर पांच. फीसदी. इसी प्रकार वैसी साड़ी जिसकी कीमत दो हजार रुपये से शुरू होता है उस पर भी पांच फीसदी ही टैक्स लिये जायेंगे. 15 फरवरी के पहले हर हाल में निबंधन करा लिये जाने की अपील व्यवसायियों से की गयी. इसके होने वाले फायदे को भी बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




