बैंक कार्यों को आउटसोर्स करना हित में नहीं

Updated at : 08 Feb 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक कार्यों को आउटसोर्स करना हित में नहीं

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन की आमसभा आयोजित बिहारशरीफ : अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स ऐसोसिएशन बिहारशरीफ मंडल की आम सभा रविवार को स्थानीय आइएमए हॉल में हुई. इस आम सभा में बैंकिंग उद्योग खास कर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के ऊपर सरकार तथा बैंक प्रबंधक द्वारा किये जा रहे प्रहारों […]

विज्ञापन

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन की आमसभा आयोजित

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स ऐसोसिएशन बिहारशरीफ मंडल की आम सभा रविवार को स्थानीय आइएमए हॉल में हुई. इस आम सभा में बैंकिंग उद्योग खास कर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के ऊपर सरकार तथा बैंक प्रबंधक द्वारा किये जा रहे प्रहारों का उल्लेख किया गया तिाा इसका विरोध करने का आह्वान किया गया. ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि सरकार आइएमएफ व वर्ल्ड बैंक के दबाव में है तथा बैंकों को पूंजीपतियों के हित में कार्य करने के लिए दबाव दिया जा रहा है.
बैंक अधिकारियों के हित में बने श्रमिक कानूनों में बदलाव कर बैंक अधिकारियों की सेवा शर्तों को बदला जा रहा है, जो उनके हित में नहीं है. सरकार द्वारा बैंकिंग उद्योग में निजीकरण एवं बैंकों के विलय की दिशा में होने वाले परिवर्तन को विकास का दर्जा दिया जा रहा है. बैंकों के विभिन्न कार्यों को आउटसोर्स किया जा रहा है, जो बैंकों के हित में नहीं है. बैंक अधिकारियों का ध्यान बैंकों में बढ़ते एनपीए की ओर आकृष्ट करते हुए कहा गया कि बढ़ना एनपीए बैंकों के साथ-साथ अधिकारियों के लिए भी खतरे की घंटी है. उन्होंने सरकार से अपील की कि वे एनपीए की वसूली में बैंकों की मदद करें.
बैंक की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए एनपीए कम करने, जमा संग्रहण तथा बैंक के दैनिक कार्यों का निष्पादन बैंक नियमानुसार तथा ग्राहकों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए करने की सलाह दी गयी. बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर, सहायक महासचिव जे.पी. सिंह, बिहारशरीफ मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, चेयरमैन ओंकारनाथ सिन्हा, सचिव राजेश झा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख पी.के. कनौजिया, लीड बैंक प्रबंधक ए.के. चौधरी सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आये बैंक अधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन