खराब सिस्टम को दुरुस्त करें
Updated at : 16 Jan 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के सभी अस्पतालों में बायोमीटिरक मशीन से डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की हाजिरी बनेगी. वेतन भुगतान भी बायोमीटरिक उपस्थिति के आधार पर ही होगा. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक मेंडीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने शुक्रवार को यह निर्देश सिविल सर्जन को दिया. उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिले के सभी अस्पतालों में बायोमीटिरक मशीन से डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की हाजिरी बनेगी. वेतन भुगतान भी बायोमीटरिक उपस्थिति के आधार पर ही होगा. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक मेंडीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने शुक्रवार को यह निर्देश सिविल सर्जन को दिया.
उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में बायोमीटरिक मशीन खराब हैं, वहां एक सप्ताह के अंदर उसे ठीक करवायें. यदि बनने योग्य नहीं है तो वहां नया मशीन खरीदें. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अपना आवास अपने पद स्थापना के मुख्यालय में ही रखें तथा आवासीय पता तीन दिनों के अंदर सिविल सर्जन को उपलब्ध करायें. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पूरे जिले में रेशनेलाइजेशन कर आवश्यक अनुसार डॉक्टरों की अस्पतालों में पोस्टिंग करें.
जिन आठ नये चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है. उन्हें अत्यधिक कमी वाले अस्पतालों में प्रतिनियुक्ति करें तथा अनुबंध पर नये डॉक्टर की बहाली तेजी से करें. ओपीडी संचालन में अस्थावां, सिलाव, कतरीसराय एवं हिलसा का परफॉरमेंश सबसे खराब पाया गया. गिरियक का सबसे अच्छा पाया गया. जिलाधिकारी ने उक्त अस्पतालों के प्रभारी को ओपीडी की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.
हिलसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केवेतन पर रोक:
परिवार नियोजन में पिछड़ने पर हिलसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया है. संस्थागत प्रसव में खराब उपलब्धि पर इस्लामपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
लापरवाही पर हटेंगी आशा
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो आशा अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उन्हें काम से हटायें. जहां आशा की कर्मी नहीं हैं, वहां-वहां नये आशाकर्मियों की बहाली करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. डीएम ने पीएचसी के सभी चिकित्सकों को परिवार नियोजन का व्यक्तिगत रूप से लक्ष्य देने एवं उसे पूरा करने का निर्देश भी दिया.
चंडी अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर नहीं आने तथा महिला चिकित्सक के सिजेरियन ऑपरेशन नहीं करने की शिकायत पर सिविल सर्जन को ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एपीएचसी के 24 घंटे कार्यरत कराने, एंबुलेंस की सुविधा को सुदृढ़ करने, टीका करण अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने का निर्देश भी दिया गया.
अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने की भी हिदायत दी गयी. बैठक में सभी चिकित्सा पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर, सीडीपीओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




