मजदूरों से भरे ट्रैक्टर के पलटने से दो की मौत

बिहारशरीफ : गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरे ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूर की मौत हो गयी.घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया.यह घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में […]
बिहारशरीफ : गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरे ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूर की मौत हो गयी.घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया.यह घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में घटी.
बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर करीब आठ मजदूर सवार थे,जो काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे,बताया जाता है कि ट्रैक्टर ज्योंही उक्त स्थान पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया.मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर में दबे लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया.हादसे में मरने वाले मजदूरों की पहचान थाना क्षेत्र के सरवहदी गांव निवासी विपिन चौधरी व नवनीत कुमार के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




