छह लाख बच्चों को देंगे पोलियोरोधी खुराक

बिहारशरीफ : पोलियो बीमारी से बच्चों को बचाव के लिए पोलियोरोधी खुराक पिलायी जायेगी. यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा. अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली शहर के कई जगहों से गुजरती हुई पुन: सदर […]
बिहारशरीफ : पोलियो बीमारी से बच्चों को बचाव के लिए पोलियोरोधी खुराक पिलायी जायेगी. यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा. अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली शहर के कई जगहों से गुजरती हुई पुन:
सदर अस्पताल में पहुंच कर खत्म हो जायेगी. इस दौरान रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपने-अपने पांच साल तक के बच्चों को इसकी खुराक अवश्य पिलाने की अपील की. ताकि बच्चों को पोलियो बीमारी से पूरी तरह से मुक्त रखा जा सके. सिविल सर्जन डॉ सिंह ने बताया कि पोलियोरोधी अभियान के दौरान जिले के 5 लाख 95 हजार 615 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. कर्मियों को हिदायत दी गयी है कि पांच साल तक के एक भी बच्चा खुराक पीने से नहीं छूटे.
इस बात पर विशेष ध्यान रखें. चौक-चौराहों,खेत,खलिहानों,ईंट-भट्ठों,वाहन पड़ावों पर भी बच्चों को खुराक पिलाने की व्यवस्था की गयी है. पांच दिवसीय अभियान के दौरान लक्ष्य के मुताबिक बच्चों को खुराक पिलाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने 1327 टीमें बनायी है. जिसमें से 188 ट्रांजिट टीम, 493 सुपरवाइजर, 122 सब डीपो, 72 वैक्सीन ट्रांसपोरेशन शामिल है. अभियान के दौरान किसी वजह से खुराक पीने से वंचित रहने वाले बच्चों को भी टीम द्वारा 23 जनवरी को खुराक पिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




