गिरिराज की गुमशुदगी का बरबीघा में लगा बैनर
Updated at : 15 Jan 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश प्रकट करने के लिए बरबीघा साकेत मोड़ बस पड़ाव के समीप लगाया फ्लैक्स बरबीघा : चुनाव मे बड़े-बड़े वायदों और आश्वासनों पर अपना जनमत कुरबान करने वाले अब निराशा में जन प्रतिनिधियों को भी सबक सिखाने की मुहिम चलायी जा रही है. बरबीघा में इसी तरह कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा के नवादा सांसद […]
विज्ञापन
आक्रोश प्रकट करने के लिए बरबीघा साकेत मोड़ बस पड़ाव के समीप लगाया फ्लैक्स
बरबीघा : चुनाव मे बड़े-बड़े वायदों और आश्वासनों पर अपना जनमत कुरबान करने वाले अब निराशा में जन प्रतिनिधियों को भी सबक सिखाने की मुहिम चलायी जा रही है. बरबीघा में इसी तरह कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा के नवादा सांसद गिरिराज सिंह को निशाना बनाया. बरबीघा बाजार के साकेत मोड़ स्थित बस पड़ाव में टैक्सी स्टैंड के साइन बोर्ड पर फ्लैक्स लगा कर केन्द्रीय राज्य मंत्री की सूचना जारी कर आक्रोश का इजहार किया.
इस फ्लैक्स में अंकित मजमून को कई माह पहले भी सोशल मीडिया पर डाला गया था. इस फ्लैक्स को लगाने वालों ने खुद को बरबीघा विधानसभा क्षेत्र की जनता बताते हुए कहा कि लापता केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से. इसके आगे लिखा है कि मोबाइल पर फोन करो तब पीए उठा कर साहब को व्यस्त बताते हैं. एमपी बनने के बाद भी बरबीघा के लिए अपनी निधि से कोई काम नहीं किया. कभी-कभी वे टीवी पर दिखायी पड़ते हैं.
इस बार अगर जिन व्यक्तियों को दिखायी दें तो जनता को बतायें. बताने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद. पोस्टर के अंत में दर्शन के अभिलाषा में भी बरबीघा की जनता अंकित है. गुरुवार की सुबह पोस्टर साटे जाने की खबर फैल गयी. इसके बाद फ्लैक्स को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस पर किसी का नाम पता अंकित नहीं है. इस संबंध में सनहा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




