बस ने जुगाड़ गाड़ी के चालक को रौंदा, मौत

बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर एक जुगाड़ गाड़ी का चालक यात्री बस की चपेट में आ गया.घटना के तत्काल बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.घटना जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसुत गांव के पास घटी.घटना के बाद संबंधित थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल […]
बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर एक जुगाड़ गाड़ी का चालक यात्री बस की चपेट में आ गया.घटना के तत्काल बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.घटना जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसुत गांव के पास घटी.घटना के बाद संबंधित थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के झींगनगर निवासी देवेंद्र पासवान का 35 वर्षीय पुत्र धर्मवीर पासवान अपने बड़े भाई मनोज पासवान की जुगाड़ गाड़ी से अपनी जुगाड़ गाड़ी को बांध कर सिलाव से घर लौट रहा था,ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस की चपेट में आ गया.घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से उठा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




