हथियार बेचनेवाला धराया

Updated at : 14 Jan 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार बेचनेवाला धराया

एसएलआर का कारतूस व 24 कारतूस बरामद गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के भी कान खड़े बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर की गिरफ्तारी की है,जिससे अपराध जगत के बड़े सुरमा अत्याधुनिक हथियार खरीदते थे.गिरफ्तारी बुधवार को शहर के खंदक पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुप्त सूचना के आधार पर […]

विज्ञापन

एसएलआर का कारतूस व 24 कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के भी कान खड़े
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर की गिरफ्तारी की है,जिससे अपराध जगत के बड़े सुरमा अत्याधुनिक हथियार खरीदते थे.गिरफ्तारी बुधवार को शहर के खंदक पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
पुलिस ने हथियार तस्कर के पास से दो पिस्टल,एसएलआर(7.62 बोर) की 19 कारतूस,.315 बोर का 6 जिंदा कारतूस व 24 हजार नकद रुपये बरामद किये हैं.
नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर की पहचान नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव निवासी विंदेश्वर यादव के पुत्र जयराम यादव के रूप में की गयी है.
विशेष पूछताछ के क्रम में हथियार तस्कर ने पुलिस को बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से हथियार तस्कर का काम करता आ रहा है.एक प्रश्न का जवाब देते हुए एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास एसएलआर की कारतूस किन माध्यमों से होकर पहुंचती है,इसकी विशेष जांच की जा रही है.
आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह किसी बड़े हथियार का सौदा करने की फिराक में था.फिलहाल गिरफ्तार हथियार तस्कर ने पुलिस को कुछ विशेष नहीं बताया है.पुलिस उसे रिमांड पर लेकर विशेष पूछताछ का मन बनाया है.यह वर्तमान में शहर के नगर थाना क्षेत्र के बनौलिया मुहल्ले में रह रहा था.यहां बता दें कि यह पहला मौका है,जब किसी हथियार तस्कर के पास से एसएलआर जैसी प्रतिबंधित कारतूस की बरामदगी की गयी है.
इसकी गिरफ्तारी में नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार,सहायक दारोगा आलोक कुमार,कृपाल जी,सिकंदर मंडल,अनूप कुमार,जितेंद्र कुमार व उमेश कुमार की मुख्य भूमिका रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन