नव चयनित एएनएम की होगी जल्द पोस्टिंग
Updated at : 13 Jan 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

128 में से 111 एएनएम की हुई काउंसेलिंग अधिकारियों ने की मूल प्रमाण पत्रों की जांच बिहारशरीफ : नव चयनित एएनएम की पोस्टिंग के लिए पहल शुरू कर दी गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को चयनित एएनएम की काउंसेलिंग की. सरकार द्वारा चयनित 128 में से 111 एएनएम के कागजातों की जांच जिला […]
विज्ञापन
128 में से 111 एएनएम की हुई काउंसेलिंग
अधिकारियों ने की मूल प्रमाण पत्रों की जांच
बिहारशरीफ : नव चयनित एएनएम की पोस्टिंग के लिए पहल शुरू कर दी गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को चयनित एएनएम की काउंसेलिंग की. सरकार द्वारा चयनित 128 में से 111 एएनएम के कागजातों की जांच जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की.
सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह की देखरेख में सदर अस्पताल में नव चयनित एएनएम की काउंसेलिंग हुई. काउंसलिंग में भाग लेने के लिए चयनित एएनएम अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक कागजातों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. सरकार ने नालंदा जिला स्वास्थ्य विभाग को 111 एएनएम को ही ने क्रमांक संख्या के मुताबिक एएनएम के कागजातों का मिलान कर जांच की. सिविल सर्जन डा. सिंह ने बताया कि काउंसेलिंग की सूचना वरीय अधिकारियों को दी जायेगी.
वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में नव चयनित एएनएम की पोस्टिंग की कार्रवाई की जायेगी. जिन लोगों का कागजात प्राप्त नहीं हुआ है. उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार से कागजात प्राप्त होने के बाद तिथि निर्धारित कर काउंसेलिंग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




