यात्रियों ने किया हंगामा

Updated at : 12 Jan 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों ने किया हंगामा

राजगीर (नालंदा) : राजगीर से श्रमजीवी और बुध पूर्णिमा सारनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी. सप्ताह के सोमवार और गुरुवार को उक्त दोनों एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलायी जायेगी. इसको लेकर सोमवार को सुबह राजगीर स्टेशन पर दूर दराज से श्रमजीवी ट्रेन पकड़ने आये रेल यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा कर […]

विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : राजगीर से श्रमजीवी और बुध पूर्णिमा सारनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी. सप्ताह के सोमवार और गुरुवार को उक्त दोनों एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलायी जायेगी. इसको लेकर सोमवार को सुबह राजगीर स्टेशन पर दूर दराज से श्रमजीवी ट्रेन पकड़ने आये रेल यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे रेल यात्रियों की मांग थी कि श्रमजीवी व बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस को नियमित रूप से जल्द चलायी जाये.

राजगीर के पर्यटक होटल संघ के महा सचिव रोटेरियन केएन झा ने कहा कि उक्त दोनों ट्रेनों को बंद करने से पर्यटको व स्थानीय यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं पेट्रोलियम संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बुध पूर्णिमा की कोई दूरी भी नहीं है. फिर भी कोहरा का बहाना कर उक्त ट्रेनों को सप्ताह में दो दिन बंद करना ठीक नहीं है. इससे यात्रियों की अधिक फजीहत होगी. ठंड के मौसम में ही राजगीर में दूर-दराज से पर्यटक आते हैं.

ऐसे में उक्त ट्रेनों को बंद करना विभाग और रेल यात्रियों के हित में नहीं है. दोनों ट्रेनें शीघ्र चालू करना चाहिए, नहीं तो आंदोलन तेज किया जायेगा. स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा ने कहा कि कोहरा व सरकार के आदेश के अनुसार 29 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन सोमवार-गुरुवार को श्रमजीवी व बुध पूर्णिमा को राजगीर से नहीं खुलेगी. उन्होंने कहा कि विभाग को रेलयात्रियों की मांग से अवगत करा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन