कपड़ा सुखाने के विवाद में महिला को जिंदा जलाया,मौत
Updated at : 11 Jan 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

पहले बर्बरता पूर्वक की पिटाई इलाज के दौरान मौत, आरोपित घर छोड़ कर फरार बिहारशरीफ : एक सनकी ने अपनी पड़ोसन को जिंदा जला दिया.इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में गुरुवार की देर संध्या घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है गांव की रेखा […]
विज्ञापन
पहले बर्बरता पूर्वक की पिटाई
इलाज के दौरान मौत, आरोपित घर छोड़ कर फरार
बिहारशरीफ : एक सनकी ने अपनी पड़ोसन को जिंदा जला दिया.इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में गुरुवार की देर संध्या घटी.
घटना के संबंध में बताया जाता है गांव की रेखा का विवाद अपने एक पड़ोसी से कपड़ा सुखाने की बात पर हो गया था. मौके पर ही बात इतनी बढ़ी कि पड़ोसी ने महिला को बर्बरता पूर्वक पिटाई कर उसे जिंदा जला दिया.घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी.घटना के तत्काल बाद पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नूरसराय थानाध्यक्ष कमलीजत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है.आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
घटना जिंदा जलाने से जुड़ा है या फिर खुदकुशी से जुड़ा है,इस पर जांच किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना गुरुवार की संध्या को घटी है,लेकिन पुलिस के संज्ञान में यह मामला शनिवार की संध्या आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




