नये साल पर सीएम पहुंचे कल्याणबिगहा

Updated at : 02 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल पर सीएम पहुंचे कल्याणबिगहा

– नीतीश कुमार ने मां की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण हरनौत : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंच कर नम आंखों से अपनी माता परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कल्याण बिगहा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले देवी स्थान में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उपस्थित लोगों का […]

विज्ञापन
– नीतीश कुमार ने मां की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हरनौत : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंच कर नम आंखों से अपनी माता परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कल्याण बिगहा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले देवी स्थान में पूजा-अर्चना की.
इसके बाद उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीधे रामलखन स्मृति वाटिका पहुंचे. जहां सबसे पहले अपनी माता परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये. उसके बाद पिता रामलखन सिंह व पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने वाटिका की साफ-सफाई, रंगरोगन व पेड़ों की छंटाई का जायजा लिया. वाटिका से निकलने के बाद कुछ फरियादियों की शिकायत सुनते व आवेदन लेते हुए वे अपने पैतृक घर पहुंचे.
वहां भी अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. घर के रखवाले सीताराम द्वारा पूर्व की तरह ही मुख्यमंत्री के भोजन के लिए खीर-पूड़ी व पीठा की व्यवस्था की थी. सीएम नीतीश कुमार ने गांव के महेश सिंह से गांव की जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री को महेश सिंह ने बताया कि गांव से पानी के निकास के लिए नहर व टाल में भी नहर खुदवाने की आवश्यकता है. इस पर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इस मौके पर सीएम के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, विधायक हरिनारायण सिंह, रवि ज्योति, शक्ति सिंह यादव, चंद्रजीत सेन, डॉ जितेंद्र कुमार, एमएलसी संजय सिंह, हीरा बिंद, रणवीर नंदन, जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, डॉ. विपिन कुमार यादव, पूर्व विधायक डॉ. उषा सिन्हा, ई. सुनील कुमार, छात्र समागम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रंजन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी कुमार, जिला महासचिव रविकांत कुमार, पटना एसएसपी मनु महाराज, डीएम संजय अग्रवाल, नालंदा डीएम डॉ त्याग राजन,एसपी विवेकानंद समेत दर्जनों कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन