केनरा बैंक लूटकांड में लोजपा नेता को जेल

Updated at : 01 Jan 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
केनरा बैंक लूटकांड में लोजपा नेता को जेल

बिहारशरीफ : पुलिस ने केनरा बैंक लूटकांड के मामले में लोजपा जिलाध्यक्ष राज पासवान के पुत्र शशि पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी की पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने की है.बताया जाता है कि बहुत जल्द ही आरोपित को रिमांड पर लेकर लूटकांड से संबंधित पुलिस पूछताछ करेगी. गिरफ्तार आरोपित […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पुलिस ने केनरा बैंक लूटकांड के मामले में लोजपा जिलाध्यक्ष राज पासवान के पुत्र शशि पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी की पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने की है.बताया जाता है कि बहुत जल्द ही आरोपित को रिमांड पर लेकर लूटकांड से संबंधित पुलिस पूछताछ करेगी. गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है.एलआइसी कार्यालय के समीप एक बैंक के रुपये के लूट के प्रयास में भी वह नामित रहा है,

फिलहाल व जमानत पर बाहर था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लूट की रकम की बरामदगी को लेकर पुलिस की एक विशेष टीम जुटी है.यहां बता दें कि पिछले 27 तरीख की सुबह अपराधियों ने सोहसराय बाजार में स्थित केनरा बैंक में एक भीषण डकैती की घटना को अंजाम देते हुए कुल 43.77 लाख रुपये की लूट कर ली थी.

पुलिस का दावा है कि लूटपाट में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी निकट भविष्य में कर ली जायेगी.सदर एसडीपीओ मो.सैफुर्र रहमान ने नगर थाने में बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि घटना में शशि पासवान की भूमिका थी.पुलिस रिमांड पर लेकर उससे इस बाबत जल्द पूछताछ करने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन