जिले के सभी सरकारी कार्यालय होंगे पेपरलेस

Updated at : 30 Dec 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी सरकारी कार्यालय होंगे पेपरलेस

कार्यों के निष्पादन में राज्य में चौथा स्थान बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने की योजना है. संभावना है कि जनवरी, 2016 से सभी कार्यालय पेपर मुुक्त हो जायेंगे. इसकी कवायद की जा रही है. संचार क्रांति के तहत सभी कार्य हाइटेक तरीके से किये की जाने की सोच है. संचार […]

विज्ञापन

कार्यों के निष्पादन में राज्य में चौथा स्थान

बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने की योजना है. संभावना है कि जनवरी, 2016 से सभी कार्यालय पेपर मुुक्त हो जायेंगे. इसकी कवायद की जा रही है. संचार क्रांति के तहत सभी कार्य हाइटेक तरीके से किये की जाने की सोच है. संचार क्रांति का असर जिले के सरकारी कार्यालयों में जल्द ही दिखायी देने लगेगा.
कागज-पेपर के स्थान पर सभी काम कंप्यूटर व लैपटॉप से संधारण किये जायेंगे. इसके लिए सभी सरकारी कार्यालयों व शाखा को कम्प्यूटर व लैपटॉप दिये जायेंगे. सरकार की सोच है कि फाइल के निष्पादन में लगनेवाले समय को कम करने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है. पेपर पर काम होने से कार्य निष्पदान में कई दिन का समय बर्बाद हो जाता है.
साथ ही फाइलें जहां के तहां फंसे तथा अटके रह जाते हैं, जिससे कार्य निष्पादन की जानकारी भी नहीं मिल पाती है. नये प्रावधान के अनुसार सभी सरकारी कार्य का आदेश फाइल के स्थान पर अब सीधे मेल से भेजा जायेगा. संबंधित विभाग के अधिकारी भी मेल को देख कर कार्य के अनुसार मामले को अग्रसाररित कर देेंगे. इसके बाद उक्त मामले को वरीय अधिकारी के पास भेजा जायेगा, जहां से कार्य का आदेश सहजता से मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन