सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों की डाटा इंट्री जारी

बिहारशरीफ : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत चयनित सभी लाभार्थियों को डाटा बेस ऑन लाइन करने की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत कंप्यूटरराइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत जिले के कुल 2,32,006 लाभार्थियों में से अब तक 1,95,00 0 लाभार्थियों से संबंधित डाटा विभागीय […]
बिहारशरीफ : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत चयनित सभी लाभार्थियों को डाटा बेस ऑन लाइन करने की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत कंप्यूटरराइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत जिले के कुल 2,32,006 लाभार्थियों में से अब तक 1,95,00 0 लाभार्थियों से संबंधित डाटा विभागीय वेब साइट पर अपलोड किया जा चुका है.
विभाग द्वारा डाटा इंट्री का कार्य 15 जनवरी 2016 तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें प्रत्येक लाभार्थी से संबंधित जानकारी के साथ उनका बैंक खाता भी शामिल किया जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा ऑन लाइन किये जाने के बाद विभागीय वेब साइट पर कोई भी व्यक्ति लाभार्थियों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




