पार्टी ही नहीं देश की संस्कृति का परिचायक है कांग्रेस

बिहारशरीफ : कांग्रेस का 131 वां स्थाना दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय धनेश्वर घाट मोहल्ले स्थित पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार ने पार्टी के ध्वज को फहराकर एवं उसे सलामी देकर […]
बिहारशरीफ : कांग्रेस का 131 वां स्थाना दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय धनेश्वर घाट मोहल्ले स्थित पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार ने पार्टी के ध्वज को फहराकर एवं उसे सलामी देकर समारोह की विधिवत शुरुआत की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस महज एक पार्टी ही नहीं बल्कि यह देश के संस्कृति व शक्ति का परिचायक हैं. कांग्रेस लोगों में संस्कार भरने का काम करती है. उन्होंने कहा कि वर्ष 1885 में एओ ह्यूम द्वारा देश को गुलामी से मुक्ति दिलाने एवं दबे कुचले,पिछड़े,गरीब व शोषित वर्ग के लोगों के विकास के उद्देश्य के साथ कांग्रेस की स्थापना की गयी थी. कांग्रेस ने अपनी स्थापना के लक्ष्य को हासिल करते हुए न केवल देश को आजादी दिलाने में अंग्रणी भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




