केनरा बैंक लूटकांड से लेकर दो हत्याकांडों का खुलासा नहीं

Updated at : 27 Dec 2015 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
केनरा बैंक लूटकांड से लेकर दो हत्याकांडों का खुलासा नहीं

एसटीएफ से लेकर सीआइडी तक जुटा है अपराधियों की टोह में बिहारशरीफ : केनरा बैंक लूटकांड की घटना के करीब तीस दिन होने के हैं,इसी तरह नूरसराय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात महिला की हत्या से जुड़ी सच्चाई आज तक रहस्य बना हुआ है.केनरा बैंक लूटकांड के उदभेदन में नालंदा पुलिस […]

विज्ञापन

एसटीएफ से लेकर सीआइडी तक जुटा है अपराधियों की टोह में

बिहारशरीफ : केनरा बैंक लूटकांड की घटना के करीब तीस दिन होने के हैं,इसी तरह नूरसराय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात महिला की हत्या से जुड़ी सच्चाई आज तक रहस्य बना हुआ है.केनरा बैंक लूटकांड के उदभेदन में नालंदा पुलिस के अलावे एसटीएफ व सीआइडी की टीम भी खास मेहनत कर रही है,
बावजूद इसके किसी तरह की कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी. नालंदा के पुलिस कप्तान इन घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करते हुए जिला खुफिया इकाई में जगह दिया है. चार दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के बरादरी मोहल्ले के समीप स्थित एक साइबर कैफे पर अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले एक भी अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े.
… और फिर लूट ली गाड़ी
जिला मुख्यालय से सटा तीन थानों में नये पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने भेजा है,इसमें नूरसराय,रहुई व सोहसराय थाना शामिल है.सोहसराय थाना अपग्रेड होने के कारण यहां इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी है,इसके अलावे नूरसराय थाने में कमजीत व रहुई थाने में सुनील कुमार निर्झर को थानाध्यक्ष बनाया गया है.
केनरा बैंक लूटकांड की घटना के बाद नये इंस्पेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये जेपी यादव ने अपनी पारी की शुरुआत करते हुए अपने थाना क्षेत्र से अपराधियों को खदेड़ने में सफलता पायी,कुछ इसी हिसाब से रहुई के नये थानाध्यक्ष ने अपनी पारी की शुरुआत की,लेकिन नूरसराय थाना क्षेत्र में अपराधी मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.
शुक्रवार को थाना क्षेत्र से एक बॉलेरो गाड़ी को उड़ा लिया,हालांकि पुलिस ने उक्त बॉलेरो को रजौली से बरामद करने में सफलता अर्जित कर ली.इस संबंध में पूछे जाने पर नूरसराय थानाध्यक्ष कमजीत कहते हैं कि इस कांड का खुलासा निकट भविष्य में कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन