साइबर कैफे संचालक को मारी गोली

Updated at : 25 Dec 2015 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर कैफे संचालक को मारी गोली

बिहारशरीफ : शहर के बारदरी मुहल्ले में अपराधियों ने गुरुवार को साइबर कैफे की दुकान में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग की. गोलीबारी में दुकान का संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अपराधियों की एक गोली दुकान संचालक की पीठ में लगी है, जिसे आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर के बारदरी मुहल्ले में अपराधियों ने गुरुवार को साइबर कैफे की दुकान में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग की. गोलीबारी में दुकान का संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
अपराधियों की एक गोली दुकान संचालक की पीठ में लगी है, जिसे आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये.
यह क्षेत्र नगर थाने के अधीन आता है. नगर इंस्पेक्टर ने अपराधियों की गिरफ्तारी निकट भविष्य में कर लेने की बात कही है.
घटना के संबंध में बताया है कि गुरुवार की सुबह साइबर कैफे का संचालक कारू कुमार अपनी दुकान पर बैठा था. इसी दौरान हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसते के साथ गोलीबारी पर उतारू हो गये. अपराधियों की मंशा संचालक की हत्या से जुड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर दस राउंड फायरिंग की गयी. अपराधी गोलियां समानांतर चला रहे थे.
पीड़ित के अनुसार, उसके करीबी रिश्तेदारों की हत्या वर्ष 2000 में अपराधियों द्वारा अपहरण कर कर दी गयी थी. इस मामले में छह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. विरोधी खेमा कारू व उसके करीबी रिश्तेदारों पर केस को वापस लेने की धमकियां दे रहा था. ऐसा नहीं करने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया. हथियार लहराते हुए फरार हुए अपराधी, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन