177 चयनित एएनएम की होनी है पोस्टिंग

बिहारशरीफ : नव चयनित एएनएम के भाग्य का फैसला लॉटरी के माध्यम से होगा. लॉटरी ही तय कर पायेगा की नव चयनित एएनएम की पोस्टिंग किस अस्पताल में होगी. लॉटरी की तिथि सिविल सर्जन ने तय कर दी है. लॉटरी 26 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय में ही होगा. सरकार ने जिले के लिए 177 […]
बिहारशरीफ : नव चयनित एएनएम के भाग्य का फैसला लॉटरी के माध्यम से होगा. लॉटरी ही तय कर पायेगा की नव चयनित एएनएम की पोस्टिंग किस अस्पताल में होगी. लॉटरी की तिथि सिविल सर्जन ने तय कर दी है. लॉटरी 26 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय में ही होगा. सरकार ने जिले के लिए 177 एएनएम का चयन किया है. इन चयनित एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की पोस्टिंग के लिए नालंदा जिला आवंटित किया गया है.
आवंटित नव चयनित एएनएम की जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में ही सूची जारी की जा चुकी है. सूची में शामिल एएनएम को सूचित किया गया है कि लॉटरी की तिथि के दिन सिविल सर्जन कार्यालय में ससमय उपस्थित हों. ताकि लॉटरी के माध्यम से पोस्टिंग समय पर की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




