मतदाताओं से मेल-जोल बढ़ाने लगे संभावित पंचायत प्रत्याशी

Updated at : 17 Dec 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं से मेल-जोल बढ़ाने लगे संभावित पंचायत प्रत्याशी

परबलपुर (नालंदा) : अगले साल अप्रैल-मई में होनेवाले पंचायत चुनाव में भले ही किस पंचायत में आरक्षण की व्यवस्था क्या होगी अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है, लेकिन चुनाव लड़नेवाले संभावित प्रत्याशियों का मतदाताओं से मिलना-जुलना शुरू हो गया है. जबकि, प्रखंड की अधिकतर पंचायतों के पदों में बदलाव सुनिश्चित है. परबलपुर प्रखंड में छह […]

विज्ञापन

परबलपुर (नालंदा) : अगले साल अप्रैल-मई में होनेवाले पंचायत चुनाव में भले ही किस पंचायत में आरक्षण की व्यवस्था क्या होगी अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है, लेकिन चुनाव लड़नेवाले संभावित प्रत्याशियों का मतदाताओं से मिलना-जुलना शुरू हो गया है. जबकि, प्रखंड की अधिकतर पंचायतों के पदों में बदलाव सुनिश्चित है.

परबलपुर प्रखंड में छह पंचायत है. कुल मिला कर छह मुखिया, छह सरपंच, नौ पंचायत समिति सदस्य और 96 वार्ड व 96 पंच प्रतिनिधियों की संख्या है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अप्रैल-मई में चुनाव होने जा रहा है. पहली बार 2001 में इस नियम के तहत चुनाव कराये गये थे,

जिसमें पूर्ण रूप से आरक्षण का पालन नहीं हो पाया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पंचायती राज्यमंत्री की इस घोषणा कि 2016 के पंचायत चुनाव में आरक्षण का पालन शत-प्रतिशत किया जायेगा, वर्तमान मुखिया से वार्ड सदस्य तक, सरपंच से पंच तक और जिला पर्षद से पंचायत समिति के सदस्यों में बेचैनी बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन