मैट्रिक व इंटर के छात्रों को प्रोत्साहन राशि पांच को
Updated at : 03 Dec 2015 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिला अंतर्गत मैट्रिक 2015 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अत्यंत पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि का वितरण पांच दिसंबर को सांसद कौशलेन्द्र कुमार के द्वारा नालंदा कॉलेज में किया जायेगा. जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र पाठक ने बताया कि इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नालंदा जिला अंतर्गत मैट्रिक 2015 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अत्यंत पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि का वितरण पांच दिसंबर को सांसद कौशलेन्द्र कुमार के द्वारा नालंदा कॉलेज में किया जायेगा.
जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र पाठक ने बताया कि इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्राओं को भी इसी मौके पर प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जायेगा.
उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों को उक्त अवसर पर एडमिट कार्ड, मार्क्स सीट, जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति के साथ-साथ छाया प्रति लेकर उपस्थित होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




