बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Mar 2026 7:01 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की सांकेतिक तस्वीर
RBSE Board 12th Result 2026: आप अपने स्मार्टफोन के जरिए मिनटों में राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र अपने नतीजे देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, जिससे कई बार साइट स्लो या क्रैश हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने की खास बात ये है कि इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. जिन छात्रों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी आसानी से अपने मोबाइल फोन से SMS भेजकर अपना रिजल्ट पा सकते हैं.
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS के माध्यम से चेक करने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा.
- मैसेज में जाकर फॉर्मेट टाइप करना होगा- RJ12A/S/C <स्पेस> Roll Number
- इसके बाद इस मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेजना होगा
- मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद स्टूडेंट्स के मोबाइल पर उनका रिजल्ट आ जाएगा
ध्यान देने वाली बात
SMS भेजते समय रोल नंबर सही तरीके से डालें. गलत रोल नंबर डालने पर रिजल्ट नहीं मिलेगा. साथ ही, मैसेज भेजने के लिए सामान्य SMS चार्ज भी लागू हो सकता है.
स्कूल भी जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट स्टूडेंट्स स्कूल जाकर भी चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से स्कूल के पास भी रिजल्ट भेजा जाता है. हालांकि, इसके लिए स्टूडेंट्स को थोड़ा वेट करना होगा.
कब तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 30 या 31 मार्च तक, कभी भी, जारी कर सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स जरूरी डिटेल्स जैसे कि रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ तैयार रहें. आप राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का रिजल्ट एक ही दिन जारी होगा. अजमेर स्थित बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री द्वारा ये रिजल्ट जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- वैशाली की साबरीन को बिहार बोर्ड 10वीं में Rank 1, साइंस में 100 मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










