जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी,तीन जख्मी

Updated at : 30 Nov 2015 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी,तीन जख्मी

बिहारशरीफ : जमीनी विवाद के एक मामले को तूल देते हुए दो गुट आमने-सामने आ गये.दोनों गुटों के समर्थकों द्वारा मौके पर गोलीबारी भी की गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में रविवार को घटी.घटना को अंजाम दे रहे लोगों द्वारा मारपीट भी की गयी. इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जमीनी विवाद के एक मामले को तूल देते हुए दो गुट आमने-सामने आ गये.दोनों गुटों के समर्थकों द्वारा मौके पर गोलीबारी भी की गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में रविवार को घटी.घटना को अंजाम दे रहे लोगों द्वारा मारपीट भी की गयी.

इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी दो लोगों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था.दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी.रविवार को दोनों गुटों के समर्थक जमीन पर कब्जे को लेकर आमने सामने आ गये.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाना पुलिस ने घटना को अंजाम दे रहे लोगों को खदेड़ा.

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी.इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.मारपीट की घटना में गांव निवासी मीणा देवी,महेश कुमार व सूर्य नंदन प्रसाद शामिल है.पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी घायलों से ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन