शौर्य के प्रतीक थे बाबा चौहरमल: श्रवण कुमार

Updated at : 26 Nov 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
शौर्य के प्रतीक थे बाबा चौहरमल: श्रवण कुमार

बिहारशरीफ : राज्य सरकार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि समाज में कई ऐसे महान पुरुष हुए जो अपने कार्यों से स्थापित हुए. ऐसे ही महापुरुष थे बाबा चौहारमल. वे शौर्य और वीरता के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि वे समाज में फैले अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद किये […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : राज्य सरकार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि समाज में कई ऐसे महान पुरुष हुए जो अपने कार्यों से स्थापित हुए. ऐसे ही महापुरुष थे बाबा चौहारमल. वे शौर्य और वीरता के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि वे समाज में फैले अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद किये थे.

यह बातें बुधवार को स्थानीय कोसुक गांव में आयोजित बाबा चौहमरमल मेला का उद्घाटन करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में सभी वर्ग व समाज के विकास के लिए कार्य हो रहा है. विकास योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए हर संभव कार्य किये जा रहे हैं.

कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं है जिससे समाज का भला हो रहा है. विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि बाबा चौहरमल के बताये गये मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण हो सकता है.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, चौहमरमल स्मारक समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पासवान, विनोद पासवान, राजद नेता पप्पू यादव, राजेश गुप्ता समेत जदयू, राजद के नेता मौजूद थे. मेला का आयोजन गांव वालों के सहयोग से किया गया. मेला में आने वाले भक्तों ने बाबा के मंदिर में पूजा भी किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन