कोशियावां जलापूर्ति योजना जल्द करें चालू

बिहारशरीफ : एकंगरसराय प्रखंड के कोशियावां के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज कर बंद पड़े ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जनहित में इस योजना का कार्य कराया जा रहा था. जिसे ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है. कई […]
बिहारशरीफ : एकंगरसराय प्रखंड के कोशियावां के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज कर बंद पड़े ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जनहित में इस योजना का कार्य कराया जा रहा था. जिसे ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है.
कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत किये जाने के बाद भी योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को देखते हुए इस अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




