ईरान ने कुवैत में मचाई तबाही, एक भारतीय नागरिक की मौत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2026 10:37 AM

विज्ञापन

ईरान ने कुवैत पर किया हमला, फोटो एक्स

Middle East War: ईरान ने कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया. जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Middle East War: कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया- ईरानी हमले में उसके बिजली और जल शोधन संयंत्र स्थित एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. अधिकारियों ने इस घटना को बर्बर हमला करार दिया है.

राहत और बचाव कार्य जारी

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तकनीकी और आपात प्रतिक्रिया दलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया. कुवैत सरकार ने बताया- ईरानी हमले के बावजूद देशभर में बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है.

इससे पहले भी ईरानी हमले में गई थी भारतीय की जान

इससे पहले भी संयुक्त अरब अमीरात में मिसाइलों के मलबे के सड़क पर गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी. ईरानी मिसाइल को यूएई के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी

ईरान-इजरायल जंग में अब यूनिवर्सिटीज निशाने पर, अराघची बोले- तुम्हारी हरकतें हताशा का सबूत

ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola