नालंदा महाविहार में चीवर महोत्सव शुरू

सिलाव (नालंदा) : नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार में मंगलवार से दो दिवसीय कठिन चीवरदान महोत्सव का शुभारंभ नव नालंदा महाविहार के रजिस्ट्रार एस.पी. सिन्हा ने किया. महोत्सव में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन सभी प्रतिभागी का पांच-पांच समूह बनाया गया था, जिसे 12 घंटे में चरखा […]
सिलाव (नालंदा) : नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार में मंगलवार से दो दिवसीय कठिन चीवरदान महोत्सव का शुभारंभ नव नालंदा महाविहार के रजिस्ट्रार एस.पी. सिन्हा ने किया. महोत्सव में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन सभी प्रतिभागी का पांच-पांच समूह बनाया गया था,
जिसे 12 घंटे में चरखा चला कर सूत से कपड़ा बनाना और उससे चीवर तैयार किया जा रहा है और उस चीवर को कठिन तप पूजा करने वाले म्यांमार के रहने वाले घमानन्दा को दान दिया गया. अरुणाचल प्रदेश से इस महोत्सव में भाग लेने आये पिच्खा, तासनी, चौतवा, इंगलिग, हॉगींग ने बताया कि यह महोत्सव हमलोगों के लिए बहुत ही पूज्य माना जाता है. यहां के लोगों ने जो हम लोगों को प्यार दिया है, उसे कभी नहीं भूलेंगे.
नालंदा की धरती सही में विद्वानों की धरती रही है. इस धरती को हमलोग नमन करते हैं. इस अवसर पर प्रो. राजेश रंजन, प्रो. विश्वजीत प्रसाद, प्रो. लामा आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




