राणाबिगहा पंचायत ननि में होगी शामिल: मेयर

बिहारशरीफ : नगर विकास से सहमति मिलते ही राणाबिगहा पंचायत नगर निगम में शामिल हो जायेगा. पंचायत के गांवों को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है. उक्त बातें मेयर सुधीर कुमार ने राणाबिगहा गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि विकास बेहद आवश्यक है. बिहार […]
बिहारशरीफ : नगर विकास से सहमति मिलते ही राणाबिगहा पंचायत नगर निगम में शामिल हो जायेगा. पंचायत के गांवों को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है. उक्त बातें मेयर सुधीर कुमार ने राणाबिगहा गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा.
उन्होंने कहा कि विकास बेहद आवश्यक है. बिहार की लोक संस्कृति पूरे देश में अनोखा है. आज के आधुनिक समय में गांव के लोग ही संस्कृति विरासत का संभाल रहे है. इस गांव में 56 साल से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता चला आ रहा है. गांंव के युवा कलाकारों द्वारा बेहतर कला का प्रदर्शन किया जाता है.
मेयर ने कहा कि कला का प्रदर्शन वाले युवाओं को बेहतर मंच मिले तो नालंदा का नाम रोशन कर सकते हैं. कला का प्रदर्शन करने वाले युवाओं की कमी नहीं है. बस जरूरत है उसे निखारने व सही मार्ग दर्शन की. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गांव में चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किये जाते है.
आदर्श युवा क्लब राणाबिगहा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुखिया संजुू देवी, सरपंच देवी देवी व समाज सेवी रंजीत पासवान, प्रोफेसर कामता प्रसाद, भोला प्रसाद, अतुल आनंद व अशोक प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




