डीपीआर की राह पर स्मार्ट सिटी

बिहारशरीफ : शहरवासियों के स्मार्ट सिटी के संबंध में घर-घर बांटे जा रहे फार्म में से अब तक 20 हजार फार्म राय के साथ नगर निगम को प्राप्त हो चुके हैं. 20 हजार फार्मों में से करीब 16 हजार में लोगों ने ग्रीन फील्ड के लिए बिहारशरीफ-नालंदा रोड को चुना है. अभी काफी संख्या में […]
बिहारशरीफ : शहरवासियों के स्मार्ट सिटी के संबंध में घर-घर बांटे जा रहे फार्म में से अब तक 20 हजार फार्म राय के साथ नगर निगम को प्राप्त हो चुके हैं. 20 हजार फार्मों में से करीब 16 हजार में लोगों ने ग्रीन फील्ड के लिए बिहारशरीफ-नालंदा रोड को चुना है.
अभी काफी संख्या में वितरित फार्म नगर निगम को आने बाकी हैं, मगर लोगों के रूझान के आधार पर नगर निगम ने यह मान लिया है कि बिहारशरीफ-नालंदा रोड में ही ग्रीन फील्ड का निर्माण किया जाना है. अब नगर निगम ने आगे की रणनीति भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. तैयार डीपीआर को 15 दिसंबर तक केंद्र सरकार के पास भेजना जरूरी है. इस बात को ध्यान में रख कर कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




