अब काम के आधार पर टिकेगी थानेदारी, अपराध नियंत्रण में कोताही नहीं

Updated at : 23 Nov 2015 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
अब काम के आधार पर टिकेगी थानेदारी, अपराध नियंत्रण में कोताही नहीं

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस सरकार के सोच के अनुरूप जिले में कानून का राज स्थापित करने में जुट गयी है. इसकी बड़ी जवाबदेही थानाध्यक्षों को दिया गया है. स्पष्ट कर दिया गया है कि अब काम के आधार पर ही थानेदारी टिक सकती है. क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस सरकार के सोच के अनुरूप जिले में कानून का राज स्थापित करने में जुट गयी है. इसकी बड़ी जवाबदेही थानाध्यक्षों को दिया गया है. स्पष्ट कर दिया गया है कि अब काम के आधार पर ही थानेदारी टिक सकती है.

क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को देते हुए वारदात से संबंधित सच्चाई मीडिया को बताये. थानेदारों को बताया गया है कि वह किसी के प्रभाव में नहीं आये. कांडों के अनुसंधान में रुचि नहीं लेने वाले अनुसंधानक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात बतायी गयी है.

पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार प्लान में बताया गया है कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ संपर्क बना कर रखें.इसके अलावे आम जन मानस के साथ मधुर संबंध स्थापित कर उनका विश्वास जीतें.भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को समाप्त करने को लेकर थानाध्यक्ष व सीओ एक संयुक्त बैठक कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन थाने में जनता दरबार लगा कर करें.जेल से रिहा होने वालों से संबंधित पूरी जानकारी रखी जाये.

पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि सड़क पर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.संबंधित थानाध्यक्षों को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है.जिले के हरेक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं.किस थाना क्षेत्र में किस तरह की आपराधिक घटनाएं घटती है,

इसकी विशेष जानकारी पुलिस मुख्यालय अपने विशेष माध्यमों से पता लगाने में जुटी है. किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बरदाश्त नहीं किये जाने की बात को बताते हुए एसपी ने कहा कि जांच में सही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन